फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मतदाताओं ने 65 हजार से अधिक दावे एवं आपत्तियां दीं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मंडलायुक्त रविंद्र।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर जारी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अब तक 65 हजार से अधिक दावे और आपत्तियां मिली हैं। मंडलायुक्त रविंद्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि 3016 पोलिंग बूथ के सापेक्ष केवल दो राजनीतिक दलों बसपा एवं भाजपा द्वारा क्रमशः 2021 एवं 594 बीएलए नामित किए गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन




एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर से 26 नवंबर तक लगभग 65,143 हजार फार्म प्राप्त किए गए हैं। जिसमें फार्म-6 के 36,569, फार्म-7 में 18,780 एवं फार्म-8 के 9,784 आवेदन हैं। थर्ड जेंडर में 152 के सापेक्ष 144 आवेदन हैं। पूर्व में ईपी रेशियो 59 प्रतिशत था, जो अभियान के बाद 0.58 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। जिले के 3016 बूथों में एक भी ऐसा नहीं है, जहां कोई भी फाॅर्म न भरा गया हो। कम दिलचस्पी वाले 392 बूथों को चिन्हित किया गया है, जिन पर ध्यान दिया जाएगा। 25,000 मतदाताओं का ब्योरा छपाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें