चंडौस के गांव सूरजपुर में किसानों के साथ बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के सदस्य। संवाद
- फोटो : samvad
किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी दो जून को पिसावा के गांव शाहपुर में पंचायत होगी। पंचायत की जानकारी देने और किसानों की समस्याओं का पता लगाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष भोला ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर ने चंडौस क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उपज का सही दाम न मिल रहा है। डीजल के भाव बढ़ने, कीटनाशक दवाएं महंगी मिलने के कारण खेती की लागत बढ़ रही है। सरकारें किसानों के हित में नीतियां नहीं बना रही हैं। आज किसान बुरी तरह से परेशान है। इस मौके पर ओमपाल तालान, राजवीर सिंह, आदर्श चौधरी, सोरन सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।