फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए शुरू किया धरना, रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे

Tue, 13 Feb 2024 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में बिलखौरा खुर्द और कला में सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन थमा नहीं है और जलेसर-वीर नगर की सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।  ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन
जलेसर रोड से वीरनगर मार्ग पर धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलेसर-वीर नगर सड़क निर्माण की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस धरने में महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला है। दूसरे दिन 12 फरवरी को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि करीब 15 सालों से संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सुध नहीं ली है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक क्षेत्र का कोई भी ग्रामीण वोट नहीं डालेगा। सड़क के दो किलोमीटर के टुकडे़ पर वीर नगर, पुरा खुर्द, पुरा कलां, पुरा स्टेशन, सुजानपुर, भुकलारा आदि गांव बसे हैं।

क्षेत्र की करीब 18 हजार आबादी प्रभावित हो रही है। जिले में कोई भी इस सड़क की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। निर्माण के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी समिति आदि के दफ्तरों के चक्कर लगाए लेकिन नतीजा सिफिर रहा। सभी विभागों ने सड़क के स्वामित्व से इंकार कर दिया।

जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जब तक निर्माण नहीं होगा तब तक धरना देते रहेंगे। -कालीचरण, वीरनगर।

विज्ञापन

सालों से जर्जर सड़क के कारण परेशानी को झेल रहे हैं। अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। हम गुस्साए ग्रामीण इस चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। -रवेंद्र कुमार, वीरनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें