बाबूपुर में गंदगी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : samvad
गांव बाबूपुर में सफाई नियमित नहीं होने की समस्या को लेकर गांव वासियों ने चौ. नवाब सिंह पूर्व जिला महासचिव भाकियू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। तेजवीर सिंह ने कहा बार बार मौखिक व लिखित शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं। गांव की आबादी भी करीब पांच सौ है। इसके बाद भी सफाई नियमित नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में रहीश पाल, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजू रहे।