ग्राम प्रधान ने खड़ंजा उखड़वा कर उसकी ईटों को एक जगह रखवा दिया गया है। जिससे पानी की निकासी रूक गई। रास्ते में कीचड़ हो गई। 24 जनवरी को एक शादी है। आने वाले मेहमानों को रास्ता खराब होने के कारण बहुत परेशानी होगी। इस पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
गांव जिरौली ग्राम पंचायत के माजरा गांव मोहम्मदपुर में ग्राम प्रधान ने 15 दिन पूर्व खड़ंजा के ईंटें उखड़वा कर एक निजी स्थान में रखवा दिया है। जिससे पानी की निकासी रुक गई। इससे रास्ते में कीचड़ हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण अवधेश यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा उखड़वा कर उसकी ईटों को कहीं रखवा दिया गया है। कुलदीप ने बताया 24 जनवरी को उसकी बहन की शादी है। आने वाले मेहमानों को रास्ता खराब होने के कारण बहुत परेशानी होगी। ग्राम प्रधान हरदेवी ने बताया कि ठंड होने के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं। दो-चार दिन में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 20 जनवरी को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रिंकू, कुलदीप, जसवीर, अनेक सिंह, उमेश कुमार, रमन, टिंकू, मनोज देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।