पानी की टंकी बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम से बात करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
ग्राम पंचायत दरिययापुर में पानी की टंकी बनवाने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि पास के गांव दभा में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जबकि गांव दरियापुर पानी की टंकी के लिए पात्रता की श्रेणी के बावजूद टंकी का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि दरियापुर में ग्राम पंचायत के पास जगह है। कुछ ग्रामीण भी अपनी निजी जमीन टंकी निर्माण के लिए देने के लिए सहमत हैं। इसके बाद भी उनके गांव में पानी की टंकी नहीं बनवाई जा रही। शनिवार को उप जिलाधिकारी कोल रवि शंकर गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण टंकी बनवाने की मांग पर अड़े रहे।
इस मौके पर बीडीओ नीरज शर्मा, लेखपाल सुहेल अहमद, ग्राम प्रधान कुशलपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, जय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राधेश्याम यादव, लक्ष्मण बघेल, रघुवीर शरण शर्मा, टीपी सिंह, जोशिम खान, दीपक, सतीश यादव, योगेश यादव मौजूद रहे।