फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वृदांवन में यमुना किनारे से खैर के ग्राम प्रधान लापता, दोस्तों संग गए थे बिहारी जी के दर्शन को

Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सचिन बालियान अपने दोस्तों के साथ अर्टिगा कार से वृंदावन गए थे। वृंदावन पहुंचने से पूर्व ही यमुना नदी के किनारे सचिन चौधरी किनारे नाव में बैठकर अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर रहे थे। कुछ समय बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। कार में बैठे अन्य दोस्त उन्हें तलाश करने गए तो वह नहीं दिखे।
विज्ञापन
युमना मथुरा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने गए खैर के गांव नारायनपुर गांव के प्रधान सचिन बालियान यमुना नदी के केसी घाट से रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर गोताखोर व स्टीमर की मदद से ग्राम प्रधान की तलाश करा रही है।

विज्ञापन


सचिन बालियान (34) पुत्र छत्तर सिंह 9 मार्च की शाम अपने दोस्त गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह, सुनील पुत्र बच्चू सिंह, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र बलवीर सिंह व गुलाब सिंह पुत्र रिसाल सिंह के साथ अर्टिगा कार से वृंदावन गए थे। वृंदावन पहुंचने से पूर्व ही यमुना नदी के किनारे सचिन चौधरी किनारे नाव में बैठकर अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर रहे थे। कुछ समय बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। कार में बैठे अन्य दोस्त उन्हें तलाश करने गए तो वह नहीं दिखे।

सूचना पर वृंदावन पुलिस व गांव से परिजन मौके पर पहुंच गए। शक होने पर पुलिस ने प्रधान के चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर वृंदावन आनंद शाही ने बताया कि लापता प्रधान की तलाश कराई जा रही है। उनके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें