मंगलवार को एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान बनाया गया है। कार्यक्रम में डीजे पर डांस करते हुए युवक अचानक तमंचा निकालकर फायरिंग करने लगा। चर्चा है कि यह वीडियो कौड़ियागंज के किसी युवक का है और करीब साल भर पुराना है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।