फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मारपीट का वीडियो प्रसारित, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव प्रताप में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। वहां जमकर लाठी-डंडे चले। घटना दो से तीन दिन पहले की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बीते दिनों कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव प्रताप में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इन लोगों में पहले गाली-गलौज हुई और उसके बाद कुछ लोग वहां लाठी-डंडा लेकर आ गए। इनमें जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने इस मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि पुलिस ने हिमांशु, अमन, कृष्णा व हेमंत निवासीगण गांव प्रताप थाना कोतवाली हाथरस गेट को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें