फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : कुलपति ने लिया प्रशासक का आदेश वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने डीएस कॉलेज में प्रशासक बनाने का फैसला वापस ले लिया है। पिछले दिनों कुलपति ने कॉलेज की प्रबंध समिति को अवैध घोषित करके डीएम को प्रशासक बना दिया था।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ हाईकोर्ट इलाहाबाद की अवमानना किए जाने की सुनवाई 10 अप्रैल 23 को हुई थी। कॉलेज प्रबंध समिति के अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखते हुए न्यायमूर्ति को अवगत कराया कि कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने अपने पत्र संख्या आर एम पी यू/1242/2023, 6 अप्रैल 2023 द्वारा प्रबंध समिति को अवैध घोषित करके पुनः जिलाधिकारी अलीगढ़ को काॅलेज का प्रशासक नियुक्त करने की अवैध कार्रवाई की है। न्यायमूर्ति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह कुलपति से कहें कि वह अपने आदेश को वापस लें। इसके बाद कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने हाईकोर्ट के निर्देश पर अपना आदेश वापस ले लिया। आदेश की प्रतिलिपि हाईकोर्ट, जिलाधिकारी अलीगढ़, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार भारद्वाज को दी गई है। पिछले दिनों डीएम ने प्रशासक का कार्यभार लेने से मना कर दिया था।
बहु विकल्पीय प्रणाली पर होगी बीएड, विधि की परीक्षाएं
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के सत्र-2022-23 के बीएड, एमएड और एलएमएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं बहु विकल्पीय प्रणाली पर होंगी। यह परीक्षाएं 20 जून को प्रस्तावित है। इसलिए 15 जून 2023 तक द्वितीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें