फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीटों की कटौती के विरोध में कुलपति का घेराव, हुई नोकझोंक, आठ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी

Fri, 21 Jul 2023 10:39 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. चंद्रशेखर का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। गर्मी के चलते आठ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
नोकझोंक में बेहोश हुईं छात्राएं - फोटो : रूपेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से अनुदानित महाविद्यालयों में सीटों की कटौती के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. चंद्रशेखर का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। गर्मी के चलते आठ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


महानगर मंत्री अंकुर शर्मा के नेतृत्व में कुलपति का घेराव करने धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय व टीकाराम महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय से संबंधित मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के अस्थाई कार्यालय पर पहुंचीं। पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के बीच कुलपति के समक्ष मांगें रखी गईं। निर्धारित सीटों के साथ छेड़छाड़ किए गए फैसले को वापस लिया जाए, जिस पर कुलपति नाराज हो गए। बोले- इस बार सीट नहीं बढ़ाएंगे। यह सुनते छात्र-छात्राएं गुस्से में आ गईं और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। 

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर सीओ द्वितीय विशाल चौधरी, सीओ तृतीय शिव कुमार सिंह, थाना सिविल लाइन, थाना गांधी पार्क प्रभारी मय फोर्स साथ पहुंच गए। एसीएम प्रथम भी पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का आदेश देने लगे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सूचना पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी भी पहुंच गए। विवि में बिजली न होने और गर्मी के चलते आठ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें चिकित्सालय लाया गया। विद्यार्थियों को देखने के कुलसचिव महेश कुमार व शहर विधायक मुक्ता राजा पहुंचीं। 
विज्ञापन




प्रांत खेल कार्य आयाम संयोजक करन आर्य ने बताया कि अगस्त में होने वाले शिक्षक संघ चुनाव अगर विश्वविद्यालय कराता है, तो छात्र हित में छात्रसंघ चुनाव कराने का भी निर्णय लिया जाए।इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र, चंद्रजीत यादव, जिला विस्तारक सर्वेश जतिन वार्ष्णेय, अनिल भारत, अभिमन्यु, पुराण यादव, खुशी सिंह, सुभी यादव, वर्षा यादव, शैलेंद्र प्रजापति, दिवाकर वार्ष्णेय, सोनम प्रजापति, रितिक, सूरज आदि मौजूद रहे। 

एबीवीपी कार्यकर्ता राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से छात्र/छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके साथ अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा बिना सोचे समझे तानाशाहीपूर्ण रवैया से वहां लाठी चार्ज करने का आदेश दिया। इस पर वहां पुलिस ने सूझ बूझ का परिचय दिया। वरना शहर का माहौल खराब हो सकता था। इसे लेकर चेतावनी है कि अगर परिषद के किसी कार्यकर्ता संग अन्याय हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -मुक्ता संजीव राजा, विधायक शहर क्षेत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें