फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन, आठ लोग घायल

Fri, 10 Feb 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर क्षेत्र के गांव शिवाला से एक वाहन में भात की रस्म के लिए बल्लभगढ़ गए थे। वहां से अपने गांव शिवाला लौट रहे थे। टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर के निकट एक बाइक को बचाने की कोशिश में पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। 
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जट्टारी के टप्पल क्षेत्र में गांव हामिदपुर के निकट एक मैक्स पिकअप गाड़ी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में करीब 24 लोग सवार थे। 

विज्ञापन

हादसे में आठ लोग गाड़ी से गिरकर घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह लोग खैर क्षेत्र के गांव शिवाला से भात की रस्म के लिए बल्लभगढ़ गए थे। वहां से अपने गांव शिवाला लौट रहे थे। टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर के निकट एक बाइक को बचाने की कोशिश में पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। 

हादसे में यशोदा (उम्र 8 वर्ष) पुत्री सोनू,  बालकिशन (उम्र 35 वर्ष) पुत्र डालचंद, गायत्री (उम्र 60 वर्ष) पत्नी करवा, वीरमति (उम्र 55 वर्ष) पत्नी गजराज, मोनी (उम्र 23 वर्ष) पत्नी राजपाल, आरजू (उम्र 8 वर्ष) पुत्री वीरपाल, अन्नू (उम्र 30 वर्ष) पत्नी रणवीर घायल हो गईं। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें