फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सब्जी बेचकर लौट रहे युवक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सब्जी विक्रेता हुर्सेना से सब्जी की फेरी कर रिक्शा लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही गांव के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रूप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव बलवंत नगलिया के पास सब्जी की फेरी कर वापस लौट रहे विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बलवंत नगलिया निवासी 28 वर्षीय रूप सिंह सब्जी की फेरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। 10 जनवरी की रात्रि हुर्सेना से सब्जी की फेरी कर रिक्शा लेकर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही गांव के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दे दी। जिस पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सब्जी विक्रेता दो बच्चों के पिता थे। जिनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें