फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल न करने पर महिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में सोमवार दोपहर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब तीन - तीन किशोरियां मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाई गईं। वहां डॉक्टर ने मेडिकल से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर पर अभद्रता तक का आरोप लगाकर हंगामा हुआ। इस खबर पर सीएमएस व एसीएमओ भी पहुंच गए। बाद में दूसरे डॉक्टर को बुलाकर मेडिकल कराया गया। इस मामले में किशोरी पक्ष ने लिखित
शिकायत भी दी है।
हुआ यूं कि देहली गेट पुलिस ने दो, खैर से एक व एक अन्य थाने से एक किशोरी मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजीं। इनमें किसी को पुलिस ने बरामद किया तो किसी संग दुष्कर्म का प्रकरण था। इनमें से देहली गेट के एक मामले में जब मौजूद डॉ.गीतांजली से मेडिकल को कहा और चिट्ठी दी गई। इस पर डॉक्टर ने चिट्ठी को गलत करार देकर कहा कि इस पर मेडिकल नहीं होगा। इसके बाद दूसरी चिट्ठी भी लाई गई। मगर आरोप है कि डॉक्टर ने उस पर भी मेडिकल नहीं किया और अभद्रता कर दी। इस पर हंगामा शुरू हो गया। इस सूचना पर सीएमओ डॉ. रेनू, एसीएमओ डॉ.खानचंद्र पहुंच गए। वहां वार्ता में डॉ.गीतांजली ने व्यस्तता का हवाला देकर तकनीकी वजह बताई कि पुलिस एक दिन देरी की चिट्ठी भेजती है। जिस वजह से दिक्कत होती है। बाद में दूसरी डॉक्टर को लगाकर मेडिकल कराया गया। इस मामले में देहली गेट के किशोरी पक्ष ने लिखित शिकायत भी सीएमएस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें