चैंडोला सुजानपुर बिजलीघर पर हंगामा करते किसान
- फोटो : स्वयं
तहसील क्षेत्र के गांव चैंडौला सुजानपुर स्थित बिजलीघर पर कटौती को लेकर किसानों ने हंगामा किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष यज्ञपाल लोधी ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों व अधिकारियों से बात की।
किसानों ने बताया कि तीन दिनों से क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। किसानों ने 16 जून को बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने किसानों को बताया कि आपूर्ति की ट्रॉली खराब हो गई है। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी। ट्राॅली बदली जा रही है 17 जून सुबह से किसानों को बिना कटौती के बिजली की आपूर्ति सुचारू मिलेगी।