फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर को गति देने के लिए बनेगी यूपीडा की हेल्पडेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के निवेशकों और उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर आई है। डिफेंस कॉरीडोर में कामकाज को गति देने और उद्यमियों को यूपीडा से नक्शा पास कराने के लिए अलीगढ़ में ही यूपीडा का दफ्तर खोला जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र में ही एक कार्यालय व हेल्पडेस्क खोली जाएगी। इसके लिए उद्योग केंद्र की ओर से यूपीडा मुख्यालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

संकेत हैं कि इस पर इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस निर्णय आएगा। पिछले दिनों डीएम के साथ हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा था कि यूपीडा का स्थानीय स्तर पर कार्यालय न होने के कारण लखनऊ चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग केंद्र वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि इस विषय में पत्राचार किया गया है और यूपीडा से वार्ता भी जारी है। उद्योग केंद्र परिसर यूपीडा का दफ्तर शुरू कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें