फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी बोर्ड ने की परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी, 31 दिसंबर तक मांगी आपत्ती

Thu, 29 Dec 2022 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। दो दिन का समय आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया गया है। उसके बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। जनपदीय समिति ने 174 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी। उसी सूची को यथावत रखते हुए बोर्ड ने अनंतिम सूची जारी की है।

विज्ञापन


डीआईओएस सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के बाबत सूचनाएं अपलोड की थी। बोर्ड ने 184 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। 

इसके बाद गठित जनपदीय समिति ने 184 में से 174 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों को लेकर 31 दिसंबर तक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें