उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी।
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीआईओएस सुभाष गौतम ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-2023 के लिए हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच होगी।
यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है। निकाय चुनाव को लेकर बोर्ड एग्जाम की तिथि घोषित नहीं की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मामले में अंतरिम फैसले के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम जल्द आने की उम्मीद है।