अब मतदाता सूची के माध्यम से टीका नहीं लगवाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि निर्वाचन विभाग की मतदाता सूची के आधार पर घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को मतदाता की सूची दी जा चुकी है। सर्वे का कार्य आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपा गया है, जिसकी मॉनिटरिंग संबंधित समस्त ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर एवं आशा कार्यकर्ता को करने की जिम्मेदारी दी गई है। अर्बन पीएससी के एमआईसी को निर्देश दिया गया है कि बुजुर्ग लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था कर टीकाकरण सत्र पर लाकर टीका लगाया जाए। ब्यूरो