क्षेत्र के ग्राम दवथला के पास गंगनहर में अज्ञात युवक का शव उतराता दिखाई देने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की खिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ धीरज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह नीले रंग की जींस पैंट पहने हुए है। बनियान पूरी तरह से गल चुकी है। शव के चेहरे पर काले रंग की दाड़ी है। युवक का शव लगभग चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पंचनामा भरकर मोरचरी भिजवा दिया गया है।