फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजार से दो युवतियों को उठाकर कार में ले गए अज्ञात, बेहोश किया, देर रात में मिलीं दोनों

Tue, 04 Apr 2023 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोनों युवती गांव में ही स्थित एक दुकान पर सामान के पैसे देने गई थीं। जहां से वह वापिस लौट कर घर की ओर आ रहीं थीं। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे अज्ञात युवक दोनों युवतियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कार में बैठाकर ले गए। 
विज्ञापन
जबरन उठा ले गए बदमाश प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव धौरी में दुकान से सामान खरीद कर घर आ रही दो युवतियों को अज्ञात लोगों द्वारा कार में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही करने की मांग की है। 

विज्ञापन


गांव धौरी निवासी युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार की शाम मेरी नावालिग पुत्री और मेरे भाई की बेटी दोनों गांव में ही स्थित एक दुकान पर सामान के पैसे देने गई थीं। जहां से वह वापिस लौट कर घर की ओर आ रहीं थीं। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे अज्ञात युवक दोनों युवतियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कार में बैठाकर ले गए। 

करीब चार घंटे बाद रात को ग्यारह बजे गांव में फोन पर जानकारी हुई कि दोनों युवतियां गांव नानऊ के पास सड़क पर खड़ी हैं। वहां जाकर दोनों को घर ले गए। जहां दोनों ने परिजनों को बताया कि कोई अंजान लोग उन्हें अपनी कार में ले गए थे। जिसकी सूचना मंगलवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तथा अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया है कि घटना संज्ञान में आते ही पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसमें बताई जा रही घटना पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना में जांच कर  कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें