फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे संयुक्त राज्य कर्मचारी

विज्ञापन
ज्ञापन देते पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त संघ के पदाधिकारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी जमकर गरजे। इस दौरान उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पेंशन बहाली की पुरजोर तरीके से मांग रखी। पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा फिर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मंच जनपद शाखा अलीगढ़ द्वारा नॉर्दन सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के सहायक महामंत्री मृत्युंजय शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों की संयुक्त आम सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में केंद्रीय कर्मचारी संगठन, रेलवे पोस्टल, इनकम टैक्स, राज्य कर्मचारी संगठन, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, प्रधान प्रसार अधिकारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, सिंचाई संघ, नलकूप सिंचाई संघ, नहर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, नलकूप टेक्निकल एंप्लाइज एसोसिएशन, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण कर्मचारी संस्थान, पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन आदि तमाम विभागों से जुड़े सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने केंद्र में वर्ष 2004 एवं प्रदेश में 2005 से बंद पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना शेयर बाजार आधारित है। कर्मचारी इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहा है क्योंकि इसके परिणाम स्वरूप प्राप्त हो रही पेंशन केवल छलावा है। प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। धरने को संयुक्त मंच के संयोजक वीरेंद्र सिंह, परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, मंत्री शिव कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सोलंकी, कोषाध्यक्ष राकेश आर्य, चेतन राज सिंह, सत्येंद्र चौहान, सोहन लाल, रचित वशिष्ठ, मुकेश मल्होत्रा, राजेश पथिक, रोशनी सिंह, प्रिया वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संयुक्त मंच के सहसंयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें