फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानिकी दिवस: देखा फूलों को कांटों पे सोते हुए, अलीगढ़ की अनीता के उगाए अनूठे कैक्टस खींच लेते हैं सबका ध्यान

Tue, 21 Mar 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा कुमार अतुल, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अनीता शर्मा सुबह उठते ही सबसे पहले पौधों-फूलों का ध्यान रखती हैं। अनीता फूल-पौधों से बातें भी करती हैं। लगता है कि मासूम पौधे, सुंदर फूल, रेशमी पत्ते अनीता की पवित्र भावनाओं को समझते हैं। शायद यही वजह है कि उनकी पूरी छत पर पौधे ही पौधे जो वसंत-चैत्र के सीजन में झूम उठते हैं।
विज्ञापन
अनीता शर्मा के उगाए हुए अनूठे कैक्टस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको वाकई नर्म, नाजुक, मखमली, रंगबिरंगे फूलों को कांटों के बिस्तर पर नफासत के साथ सोते हुए दीदार करना है तो स्वर्णजयंती नगर आना होगा। यहां की अनीता शर्मा ने अपने घर की छत पर अनूठे-दुर्लभ कैक्टसों और पौधों का ऐसा संसार बसा रखा है कि जिन्हें देख कर आप हैरत में पड़ जाएंगे। कैक्टस और दूसरे फूलों की इतनी प्रजातियां, इतना वैविध्य आपको बड़ी से बड़ी नर्सरियों में भी देखने को नहीं मिलेगा। आजकल कैक्टसों में तरह-तरह के फूल खिले हुए हैं।
विज्ञापन




पौधों-फूलों से करती हैं बात
अनीता शर्मा के पति प्रमोद श्रोत्रिय बताते हैं कि उनकी पत्नी सुबह उठते ही सबसे पहले पौधों-फूलों का ध्यान रखती हैं। वह कहते हैं कि अनीता फूल-पौधों से बातें भी करती हैं। लगता है कि मासूम पौधे, सुंदर फूल, रेशमी पत्ते अनीता की पवित्र भावनाओं को समझते हैं। शायद यही वजह है कि उनकी पूरी छत पर पौधे ही पौधे हैं, जो वसंत-चैत्र के सीजन में झूम उठते हैं। ऐसा लगता है कि मानों हम किसी नर्सरी में आ गए हों। कैक्टस ही नहीं, कमल और बोगेनवीलिया तक। तुलसी की कई प्रजातियां,एलोवेरा की किस्में, खूबसूरत डहेलिया, रजनीगंधा, गुलाब, गेंदे, हजारा और भी तरह-तरह के पौधे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई समूहों से जुड़ी हैं अनीता
अनीता शर्मा पर्यावरण संरक्षण और पौधों में रुचि लेने वाले देश भर में फैले कई समूहों से जुड़ी हैं। समूह के सदस्य अपने यहां उगाए दुर्लभ पौधों की न सिर्फ अन्य सदस्यों को जानकारी देते हैं बल्कि एक दूसरे से निशुल्क बांटते भी हैं। यही वजह कि पौधों-कैक्टसों का संग्रह समृद्ध होता जाता है। वह बताती हैं कि हर पौधे की अपनी खासियत होती है और उस पर पर्याप्त समय और ध्यान देना पड़ता है। इस काम में उनका बेटा भव्य, बेटी शुभी और पति प्रमोद श्रोत्रिय भी भरपूर सहयोग देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें