दिल्ली से पैदल आने वालेलोगो से पूछताछ करता दरोगा
- फोटो : AMAR UJALA
गंगीरी (अलीगढ़)। लॉकडाउन के बावजूद अलीगढ़ के गंगीरी ब्लाक के गांव बढ़ारी बुजुर्ग व तेहरामोड़ पर सब्जी की पैंठ (बाजार) लगवा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ाया। तेहरामोड़ से पैठ ठेकेदार को पकड़कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पैंठ न लगाने की चेतावनी दी है।
उधर दादों व गंगीरी पुलिस ने पैदल अपने घरों को जा रहे लोगो को खाना बांटा। मलसई गांव स्थित कासगंज बार्डर से गुजरने वाले पैदल व वाहनों में मौजूद लोगों को लोगगों देव ईट उद्योग पर अनिल यादव ने अपने साथियों के साथ मिरकर गाजर व भुने हुए आलू खाने को बांटे। बंटी। गंगीरी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार व दादों एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव व कस्बों में लोग पुलिस की गाड़ियों को देख घरों में घुस जाते हैं और पुलिस की गाड़ी जाते ही अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आ रहे हैं। ऐसे लोग खुद को व अपने परिवार को धोखा दे रहे हैं पुलिस को नहीं।
खाना बांटते हुए एस ओ दादो
- फोटो : AMAR UJALA
खाना बांटते हुए एस ओ दादो
यात्रियों को गाजर बांटते हुए भट्ठा स्वामी अनिल यादव
- फोटो : AMAR UJALA
यात्रियों को गाजर बांटते हुए भट्ठा स्वामी अनिल यादव