फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित कार खंती में पलटी, चालक घायल

Sun, 24 Mar 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी चालक की आंखों पर पड़ी, इससे वह हड़बड़ा गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक घायल होकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 मार्च की मध्यरात्रि गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इससे कार चला रहा युवक घायल हो गया। अलीगढ़ शहर के एक नर्सिंग में घायल को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र डोरीलाल के अनुसार उनके भाई मनीष कुमार बरेली जिला अदालत में कार्यरत हैं। परिवार सहित बरेली में रहते हैं। 22 मार्च को वह कार से बरेली से गोंडा आ रहे थे। देर रात करीब एक बजे गोंडा में प्रवेश करते ही पानी की टंकी के समीप तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी, इससे वह हड़बड़ा गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मनीष कुमार घायल होकर बेसुध हो गए। परिवार वालों को खबर मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। अलीगढ़ शहर के एक नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें