शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव अंडला के तेहरा मोड़ पर सड़क पर अचानक एक सांड़ बाइक सवार युवकों के सामने आ गया। इससे सांड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पुलिस को सूचना देन के बाद कोई भी उन्हें अस्पताल नहीं ले गया। खबर पाकर परिवार वाले पहुंचे तब दोनों को अस्पताल ले गए।
जनपद कासगंज के गांव अमापुर निवासी सोनू पुत्र गजेंद्र अपने दोस्त वीरेंद्र पुत्र माधव निवासी बढ़ानी थाना सिकंदराराऊ के साथ के साथ बाइक पर गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे थे। अंडला के तेहरा मोड़ पर अचानक सड़क पर सामने आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई।
इससे दोनों घायल हो गए। वीरेंद्र के बाएं हाथ की अंगुली कट गई। स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे और उन्हें सड़क से हटाकर किनारे लिटाया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बाद किसी ने इलाज में मदद नहीं की। चर्चा है कि सूचना के बावजूद दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची और दोनों घायल सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे।