जीटी रोड पर गांव गोपी के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन एटा निवासी बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उनको अस्पताल भेजा गया। जिला कासगंज के थाना सहावर के गांव पूरनपुर निवासी अमन कुमार पुत्र संजय सिंह एवं उसका दोस्त विवेक चौहान निवासी जैथरा जिला एटा नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की रात दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। रात करीब तीन बजे वह जीटी रोड पर स्थित गांव गोपी के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार कर मौके से भाग गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।