फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आज दो ट्रेन आएंगी अलीगढ़, यहां से एक जाएगी बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोमा महामारी के चलते लागू देशव्यापी लॉक डाउन में मजदूरों का गुजरात से आने का सिलसिला जारी है। इस क्त्रस्म में आज यानी बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गुजरात के आनंद और बडौ़दरा से एक-एक ट्रेन अलीगढ़ आएगी। दोनों ट्रेनों में 3 हजार के करीब यात्री आएंगे। आनंद से आने वाली ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन पर कुछ श्रमिकों को उतारने के बाद बरेली के लिए रवाना होगा। इधर, दूसरी ओर एएमयू छात्रों को लेकर एक ट्रेन अलीगढ़ से बिहार, झारखंड, असम के लिए देर रात 11 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही एएमयू के 350 छात्रों व जिले में फंसे करीब 300 लोगों को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया जाएगा। एएमयू छात्र/छात्राएं और जिले में फंसे लोगों को जिला व एएमयू प्रशासन बसों के जरिये मथुरा भेजेगा। वहां से इन छात्रों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा में फंसे उप्र के मजदूरों को वहां से बसों के जरिये अलीगढ़ भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को ही यह बसें अलीगढ़ आएंगी। यहां आने के बाद इन श्रमिकों को उप्र के विभिन्न जिलों में भेजने के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों का इंतजाम किया गया है। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लोगों को उनके गंतव्यों तक रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें