फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: खोदाई में निकली दो मूर्तियां, मलबे में बदले प्राचीन किले के राजा-रानी की मूर्तियां होने की चर्चा

Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतरौली के गांव चकाथल से बुलदंशहर के गांव विजय नगरिया व बेलोन को जाने वाले मार्ग पर नीम नदी पर सरकारी पुल का निर्माण किया गया है। पुल पर आवागमन के लिए मिट्टी डालने की जरूरत थी। लोगों ने चकाथल व विजय नगरिया के बीच एक खेत में मौजूद मलबा को उठाकर रास्ते पर डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां एक मूर्ति निकल आई।
विज्ञापन
गांव चकाथल में खुदाई के दौरान निकली मर्तियों को देखती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव चकाथल में खोदाई के दौरान पत्थर की दो मूर्तियां निकलने से कौतूहल पैदा हो गया। मूर्तियों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी। इस दौरान शीशम व नीम के कई पेड़ भी उखाड़ दिए गए।

विज्ञापन

 
अतरौली के गांव चकाथल से बुलदंशहर के गांव विजय नगरिया व बेलोन को जाने वाले मार्ग पर नीम नदी पर सरकारी पुल का निर्माण किया गया है। पुल पर आवागमन के लिए मिट्टी डालने की जरूरत थी। लोगों ने चकाथल व विजय नगरिया के बीच एक खेत में मौजूद मलबा को उठाकर रास्ते पर डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां एक मूर्ति निकल आई। मूर्ति किसी पुरुष की थी। कुछ देर बाद एक महिला की भी मूर्ति निकल आई। इससे लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई। लोग जमीन में खजाना होने की चर्चा करने लगे और जेसीबी बुलाकर खोदाई तेज कर दी। 

 चकाथल के शिवकुमार, विजय नगरिया के ओमपाल, हरप्रसाद आदि ने बताया कि इस स्थान पर कई साल पहले किला हुआ करता था। वह किला अब मलबे में तब्दील हो चुका है। खाली जमीन पर लोगों ने खेती शुरू कर दी। संभवत: यह किले के राजा और रानी की मूर्तियां हैं। इनकी पुरातत्व विभाग को जांच करनी चाहिए। भूमि को प्रशासन को अपने कब्जे में लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह की जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी कराई जाएगी। - अनिल कटियार, एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें