जलाली कस्बे में रविवार शाम पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। वहीं, घायलों का मेडिकल के लिए भेजा है।
जलाली कस्बे के मोहल्ला मुबारिक निवासी मुकेश पाल सिंह पुत्र महीपाल सिंह के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे बेटा सौरभ बघेल भैंसों का चारा डाल रहे थे। तभी मोहल्ले के अजय पाल पुत्र लालाराम, जीतु पुत्र तोताराम, तरबेश पुत्र किशन लाल, सुनील पुत्र किशनलाल, रामखिलाडी पुत्र गंगाराम, तोताराम पुत्र मुंशीलाल, गंगाराम पुत्र मुंशीलाल ने इकट्ठे होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
बेटे ने विरोध किया तो लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर वह पत्नी और अपने भाइयों अशोक कुमार व महावीर सिंह के साथ बचाने गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए डीडी अस्पताल भेज दिया।