फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के 7 नए मामले, रामपुर के 5, नोएडा के 2 मरीज

विज्ञापन
जे एन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पांच मामले रामपुर के हैं और 2 मामले में नोएडा के। इस तरह कुल अब तक 66 मामले कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव आ चुके हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 1292 कोरोना वायरस संक्रमण संदिग्ध मामलों की जांच हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 49 मामले नोएडा के कोरोना वायरस पाजिटिव पाए गए हैं। अलीगढ़ का अभी तक कोई भी मामला कोरोना वायरस पॉजिटिव संक्रमण नहीं पाया गया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि कोरोना पॉजिटिव के अब तक चार मामले हाथरस के हैं। तीन बुलंदशहर के, दो मथुरा के और एक एक मामला मुरादाबाद, आगरा और बदायूं का प्रकाश में आया है मेडिकल कॉलेज में कोरोना ओपीडी संचालित की जा रही है । यहां पर आने वाले कोरोना संदिग्ध मरीजों के उपचार में पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें