फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ और पलायन प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार

सार

इनमें से एक बाल अपचारी को आगरा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।बता दें कि इस मामले में किशोरी तथा उसके परिजनों ने कई दिनों तक मुकदमा दर्ज न किए जाने पर सात सितंबर की शाम गांव से पलायन कर लिया था। उसके बाद दबाव में आई थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर चार नामजदों के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपी इमरान व एक किशोर को सोमवार रात रामघाट रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा क्षेत्र के एक मिश्रित आबादी वाले गांव में चार सितंबर को अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेड़खानी के विरोध पर उसके पिता को पीटने और किशोरी को खींचकर ले जाने के चर्चित प्रकरण में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बाल अपचारी को आगरा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में किशोरी तथा उसके परिजनों ने कई दिनों तक मुकदमा दर्ज न किए जाने पर सात सितंबर की शाम गांव से पलायन कर लिया था। उसके बाद दबाव में आई थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर चार नामजदों के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार गांव वापस लौट आया। मामले में आरोपी मुन्ना व मोहसिन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फरार आरोपी इमरान व एक किशोर को सोमवार रात रामघाट रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान को जेल भेज दिया गया है, जबकि किशोर को आगरा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें