फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में दो कानून का नतीजा है मेमन की फांसी

Mon, 27 Jul 2015 01:28 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवैसी की पार्टी एआईएमईएम के प्रदेश अध्यक्ष बोलेदेश में दो कानून का नतीजा है मेमन की फांसीअमर उजाला ब्यूरोअलीगढ़। एक ओर तो याकूब मेमन को फांसी दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर बाबरी मस्जिद को शहीद करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। निठारी कांड के दोषी की फांसी पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। यह इस बात की ओर इशारा करते हैं कि देश में दो तरह के कानून काम कर रहे हैं। धर्म विशेष को लेकर मामले सुलझाए जाते हैं। यह कहना है असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का। रविवार को वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।  उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावाें को देखते हुए एआईएमईएम ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली अलीगढ़ आए थे। मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की फांसी पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपना काम किया है। उसका हम सम्मान करते हैं। लेकिन जिस इंसान ने कानून की मदद की, जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया। खुद जांच एजेंसी ने भी इस बात को माना है। जबकि बाबरी मस्जिद को गिराने वाले भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के बड़े-बड़े नेता आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे को अभी तक फांसी नहीं दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा नरेंद्र मोदी सरकार इस्राइल का रिमोट है।  सपा-बसपा ने हमेशा से सिर्फ मुसलमानों का इस्तेमाल किया। इसलिए मुसलमान आज दलितों से भी खराब स्थिति में हैं। इस मौके पर गुलजार, इकबाल मुईन, राजाबाबू, फहीम खां, सलमान, मुहम्मद आरिश, परवेज आलम सैफी, नवल किशोर, अवनीश किशोर, अब्दुल मुईद, मुहम्मद बिलाल, महबूब आलम, डॉ युनिस, शफी मुहम्मद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें