सारसौल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार दो दरोगाओं को टक्कर मार दी। हादसे में थाना लोधा पर तैनात दरोगा रमेशचंद्र व रमाकांत उपाध्याय घायल हो गए। पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में लिया है। दोनों दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।