गांव नगला बिरखू निवासी राजकुमार गौतम वह चक्की से आटा लेकर घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत, सिद्धार्थ, निखिल उर्फ निक्की ने रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। विरोध जताया तो निखिल ने चाकू से वार किया। छोटा भाई कैलाश गौतम बचाने आया, तो आरोपियों ने उसे पीट दिया।
युवक चक्की से आटा लेकर आ रहा था। रास्ते में उसे कुछ लाेग मिले, उन्होंने युवक को रोका और गाली देने लगे। युवक ने विरोध किया, तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को बचाने आए उसके छोटे भाई को भी पीट दिया।
विज्ञापन
गांव नगला बिरखू निवासी राजकुमार गौतम पुत्र हीरालाल गौतम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मार्च सांय करीब पांच बजे वह चक्की से आटा लेकर घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में अनिल गुप्ता पुत्र महेश चंद, लक्ष्मीकांत, सिद्धार्थ पुत्रगण अनिल गुप्ता, निखिल उर्फ निक्की पुत्र हरिओम निवासीगण नगला बिरखू ने रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगे। विरोध जताया तो निखिल ने चाकू से वार किया, जिससे अंगुली कट गई। छोटा भाई कैलाश गौतम बचाने आया, तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।