फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने लोडर में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर के थाना पाहसू के गांव करौरा निवासी अमजद (27) पुत्र कमरुद्दीन मूंगफली का काम करते है। 2 दिसंबर की सुबह लोडर चालक बल्ली उर्फ बलवीर (50) पुत्र कंछी को साथ लेकर खैर मूंगफली लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे दौरऊ मोड के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे दौरऊ मोड़ के समीप 2 दिसंबर की तड़के सुबह एक वाहन ने लाेडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना पाहसू के गांव करौरा निवासी अमजद (27) पुत्र कमरुद्दीन मूंगफली का काम करते है। 2 दिसंबर की सुबह लोडर चालक बल्ली उर्फ बलवीर (50) पुत्र कंछी को साथ लेकर खैर मूंगफली लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह हाईवे दौरऊ मोड के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक व अमजद को पुलिस ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें