फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लूट की दो घटनाओं का खुलासा, चार दबोचे, नकदी सहित टेंपो बरामद

Sat, 22 Jun 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से थाना पुलिस ने छर्रा के संजय नगर निवासी नाजिम को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद दीपक व ओमप्रकाश उर्फ भूरा को दबोच लिया। इन चारों ने पूछताछ में लूट की घटना स्वीकार की।
 
विज्ञापन
लूट करने वाले बदमाशों को जेल भेजती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब पंद्रह दिन पहले गंगीरी और हरदुआगंज क्षेत्र में दो फाइनेंस कर्मियों से हुई लूट की अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से लूटे गए एक लाख 24 हजार रुपये सहित तमंचे व लूट में उपयोग किए गए टेंपो को भी बरामद किया है।

विज्ञापन


मथुरा जनपद के लक्ष्मीनगर थाना क्षेत्र के लोशन विहार जमुना पार निवासी प्रमोद कुमार पुत्र राजेश कुमार एक फाइनेंस कंपनी में समूहों से किश्त वसूलने का काम करते हैं। 5 जून को समूहों से किश्त वसूली के बाद बाइक से छर्रा जा रहे थे। गांव रतरोई के पास चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पीटते हुए उनके पास मौजूद एक लाख 42 हजार रुपये और टेबलेट लूट लिया था। उस समय पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में लूट की धारा में मुकदमा तरमीम हुआ था।

जांच करते हुए एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से थाना पुलिस ने 20 जून की रात छर्रा के संजय नगर निवासी नाजिम पुत्र पप्पू को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद दीपक पुत्र सुभाष निवासी इस्माइलपुर थाना छर्रा, संजीव पुत्र कोमल सिंह निवासी सफीपुर थाना छर्रा व ओमप्रकाश उर्फ भूरा पुत्र जवाहर सिंह गांव हिदरामई थाना गंगीरी को दबोच लिया। इन चारों ने पूछताछ में प्रमोद कुमार सहित हरदुआगंज क्षेत्र में महिला फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों का आपराधिक इतिहास
-दीपक पर गंगीरी व हरदुआगंज में लूट, मथुरा के बल्देव थाने में दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हैं।
-नाजिम पर गंगीरी व हरदुआगंज में लूट व 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
-संजीव व ओमप्रकाश पर गंगीरी में लूट का मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें