थाना गंगीरी के गांव हंशगढ़ी में 27 जून की रात आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय की मौत हो गईं।
किसान अशोक कुमार ने बताया कि दो गाय घेर पर बंधी हुईं थीं। 28 जून की सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों गाय को दफना दिया गया।