फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, मोबाइल है बंद, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fri, 20 Sep 2024 07:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव जहराना निवासी शीतल चौहान व दीपांशी चौहान गभाना के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ती हैं। सुबह दीपांशी का छोटा भाई दोनों को बाइक से ओगीपुर पुलिया पर टेंपो पर बिठाकर लौटा था। वह दोपहर में दो बजे तक घर लौट आती थीं, लेकिन दोनों देर रात तक नहीं लौटीं।
विज्ञापन
सीओ गभाना रंजन शर्मा से छात्राओ के गायब होने की शिकायत करते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जहराना निवासी स्नातक की दो छात्राएं कॉलेज के लिए निकलीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। पता न चलने पर शाम के समय परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए और तहरीर दी। सीओ गभाना रंजन शर्मा के अनुसार मामले में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही दोनों का पता लगाने की लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


गांव जहराना निवासी शीतल चौहान पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह व दीपांशी चौहान पुत्री राजेश चौहान गभाना के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ती हैं। 19 सितंबर की सुबह दीपांशी का छोटा भाई दोनों को बाइक से ओगीपुर पुलिया पर टेंपो पर बिठाकर लौटा था।

वह दोपहर में दो बजे तक घर लौट आती थीं, लेकिन 19 सितंबर को दोनों देर रात तक नहीं लौटीं। देर शाम परिजन व ग्रामीण थाने पहुंचे तो सीओ गभाना भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों के पास मोबाइल हैं लेकिन दोपहर एक बजे से दोनों के मोबाइल बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें