टप्पल थाना पुलिस ने कार लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गई कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को बदमाशों ने फरीदाबाद से अलीगढ़ के लिए बुकिंग पर आई कार को अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित पवन ढाबे के पास तमंचे के दम पर लूटकर बदमाश भाग निकले थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना टप्पल में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थाना पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम टप्पल क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपियों शिवकुमार निवासी ग्राम खेड़ा पारसौली थाना चंदपा जनपद हाथरस और अजीत निवासी ग्राम अब्दुल हाईपुर पिलखतरा थाना जलेसर जनपद एटा को पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गई कार, 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।