फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाई फाई से लैस हुए दो बस अड्डे और दो अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलने जा रही है। वाईफाई से दो बस अड्डे और दो अस्पताल लैस हो गए। सेंटर प्वाइंट जल्द मुफ्त वाईफाई होगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से गांधी पार्क बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डा, मलखान सिंह जिला अस्पताल और गांधी नेत्र अस्पताल में वाईफाई सेवा शुरू हो गई है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि स्मार्ट सिटी की परिभाषा स्मार्ट सोच और स्मार्ट विश्वास है।
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मेट्रो सिटी की तरह अलीगढ़ में चार जगह मुफ्त वाईफाई की सुविधा लोगों को मुहैया कराई जा रही है। सेंटर प्वाइंट अटल चौक को भी आने वाले दिनों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त वाईफाई जोन में नागरिकों को इंटरनेट संबंधी काम करने के लिए 30 मिनट मुफ्त वाईफाई उपलब्ध रहेगा। आधा घंटे के बाद अपने आप डिवाइस से लॉग आउट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम शहर वासियों के सहयोग और विश्वास के बल पर अलीगढ़ में विकास और स्मार्ट योजनाओं को जमीनी रूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें