फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 30 किलो से अधिक गांजा सहित दो को दबोचा

Wed, 26 Jun 2024 04:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने सोमवार की रात जवां नहर पर चेकिंग के दो लोगों को 30 किलो 600 ग्राम गांजा सहित दबोच लिया। पकड़े गए गांजा तस्करों पर अलीगढ़ व मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




थाना पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे अलीगढ़-मुरादाबाद हाइवे पर प्रधान ढाबे के पास दो बोरों केे ऊपर दो व्यक्ति बैठे थे। टोकने पर वह भागने लगे। पीछा कर कुछ दूरी पर ही दोनों को दबोच लिया गया। दबोचे गए सुनील कुमार पुत्र गुड्डू उर्फ सत्यवीर निवासी रजावल थाना गोंडा हालमुकाम सैनिक विहार औरंगाबाद जिला मथुरा और शैलेश पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बाजौता थाना टप्पल हालमुकाम गोकुल मिराज रोड जनपद मथुरा को दबोचा।



उनके पास से 30 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि सुनील के खिलाफ अलीगढ़ व मथुरा के दस थनों में जबकि शैलेंद्र के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ के तीन थानों में संगीन अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें