प्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से 60 बोतल, 216 हाफ बोतल विदेशी मदिरा और 288 पौवा शराब पुलिस टीम ने बरामद की। शराब के साथ ही कार से दो आरोपियों को पकड़ा।
टप्पल थाना पुलिस ने 22 अप्रैल को चेकिंग के दौरान हरियाणा से लाई गई विदेशी और देसी मदिरा सहित दो लोगों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत पौने दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
22 अप्रैल को टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से 60 बोतल, 216 हाफ बोतल विदेशी मदिरा और 288 पौवा शराब पुलिस टीम ने बरामद की। शराब के साथ ही कार से अमित पुत्र रतन वीर सिंह और सतीश पुत्र चंद्रपाल निवासीगण ग्राम वैना थाना टप्पल को पुलिस ने पकड़ा। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।