ट्रेन से बिहार शराब ले जाते हुए पकड़े गए दो आरोपियों के साथ आरपीएफ टीम
- फोटो : आरपीएफ
ट्रेनों के जरिये बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बिहार के दो लोगों को शराब की 20 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म संख्या सात पर चेकिंग में कर रही थी। इसी दौरान दो लोगों को संदिग्ध हालात में खड़ा देखा। पूछताछ व तलाशी में दोनों के पास से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं। आरोपियों ने अपना नाम राम विनय व राजकिशोर निवासी ग्राम पट्टी जसौली, थाना कोटवा जिला पूर्वी चंपारण ( बिहार ) बताया है। दोनों ने बताया कि हरियाणा से शराब ले जाकर बिहार में अधिक दामों में बेचते थे।