फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहले मोबाइल चोरी किया, फिर खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये

Sat, 21 Oct 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक व्यक्ति का मोबाइल पहले चुरा लिया गया, फिर फोन पे एप के माध्यम से खाते से ढाई लाख रुपये पार कर दिए गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल से धोखाधड़ी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत तोछीगढ चौकी के गांव वेलौठ निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने के साथ ही फोन पे के माध्यम से ढाई लाख रुपये पार कर दिए गए। मोबाइल चोरी होने व रुपये निकलने से पीड़ित व उसका परिवार परेशान हैं।

विज्ञापन


त्रिलोक सिंह पुत्र नवाब सिंह का कहना है कि पांच अक्तूबर को वह पैंठ में आए थे। यहां जेब से किसी चोर ने मोबाइल निकाल लिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में शिकायत की थी। उसका कहना है कि मोबाइल किसी गलत व्यक्ति के हाथ में लग गया और पासवर्ड की जानकारी कर फोन पे के माध्यम से ढाई लाख रुपये पार कर दिए।

यह धनराशि कई जन सेवा केंद्र व अन्य लोगों को ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने इस संबंध में कप्तान से शिकायत की थी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें