फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार बुक कर चालक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 10 May 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शराब के नशे में कार में ईंधन डलवाने के लिए पैसे मांगे जाने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने कार चालक को डंडे से इतना मारा कि वह मर गया। उसके शव को मथुरा के नंदगांव रजबहा में चलते हुए पानी में फेंक दिया। जिस डंडे से मारा उसको भी वहीं फेंक दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाना क्षेत्र के जट्टारी से किराये पर कार ले जाकर मालिक की हत्या करने का खुलासा हो गया है। पुलिस ने शव और हत्या में प्रयुक्त डंडा व शर्ट मथुरा से बरामद कर ली है। यह हत्या रास्ते में कार के किराये को लेकर हुए विवाद में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो अभी तक फरार हैं।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई उमेश कुमार उर्फ छोटू निवासी जरतौली मोड़ जट्टारी थाना टप्पल ने सात मई को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके बड़े भाई योगेश अग्रवाल उर्फ बबलू उम्र 44 वर्ष कार नंबर एचआर-51 सीई-5053 चलाते हैं। मनोज पुत्र विजयपाल सिंह निवासी हसनपुर जरैलिया के कहने पर वह कार लेकर विकास पुत्र राम सिंह निवासी हेतलपुर थाना टप्पल के घर गए थे, वहां से मथुरा जाना था, लेकिन दूसरे दिन भाई की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर बने 49वें प्वाइंट पर मिली।

कार मिलने के बाद उमेश कुमार ने मनोज व विकास तथा अन्य अज्ञात लोगों द्वारा उसके भाई का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी विकास पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम हेतलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष व गौरव सोरोत पुत्र सरमन निवासी ग्राम हताना थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह योगेश अग्रवाल के साथ ग्राम हताना गए थे। शराब के नशे में कार में ईंधन डलवाने के लिए पैसे मांगे जाने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने योगेश को डंडे से इतना मारा कि वह मर गया। उसके शव को मथुरा के नंदगांव रजबहा में चलते हुए पानी में फेंक दिया। जिस डंडे से मारा उसको भी वहीं फेंक दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर थाना पुलिस ने 8 मई देर शाम को योगेश का शव मथुरा के नंदगांव रजबहा से बरामद कराया। थाना कोसीकलां जनपद मथुरा से पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। 9 मई दोपहर तीन बजे के बाद शव जट्टारी लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इस मामले में आरोपी कुलदीप पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम हेतलपुर थाना टप्पल, विष्णु पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम हेतलपुर थाना टप्पल की गिरफ्तारी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें