खैर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात पटपर नगरा नहर पुल से गोकशी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। आरोपियों की पहचान समीर उर्फ शमी एवं दानिश निवासी खैर के रूप में हुई है। उनके पास से एक तमंचा और गोकशी का समान बरामद हुआ है। मुठभेड़ में दानिश के पैर में गोली लगी है। उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित सात मुकदमे खैर कोतवाली में पहले से दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।