सीसीटीवी वीडियो में दिख रही महिला
- फोटो : वीडियो ग्रेब
चार दिन पहले अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत न्यू राजेंद्र नगर की गली का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोई जाता हुआ दिखाई दे रहा था। अफवाह फैली की वीडियो में दिख रहा कोई भूत है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया।
उस सीसीटीवी वीडियो का सच अब सामने आ गया है। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाली एक महिला है। महिला का कहना है कि वह सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई थी, तभी का वह वीडियो है। वीडियो टैक्निकल एरर वाला बताया जा रहा है, जिसमें कुछ सैकेंड और मिनट की मिसिंग के कारण महिला का अचानक आना और गायब होना दिख रहा है।
मामले पर सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी ने बताया कि वीडियो में टैक्निकल एरर की वजह से महिला का अचानक आना दिखाया गया है। वीडियो में भूत जैसा कुछ नहीं है। जनता किसी भी प्रकार की अफवाह ने फैलाए।