अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 4 मार्च को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पराली से भरी बैलगाड़ी सडक किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसके नीचे नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव करसुआ निवासी 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र डिप्टी सिंह के परिजनों ने बताया कि बैलगाड़ी में पराली भर कर शहर बेचने जा रहा था। बैलगाड़ी जैसे ही आईटीएम कालेज के पास पहुंची, तभी खैर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी।
बैलगाड़ी के नीचे दबकर नरेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी व परिवार के लोगो को रोते बिलखते छोड़ा है। मृतक के भतीजे रिंकू सिंह पुत्र रमेश सिंह ने लोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ लोधा विपिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।