कासिमपुर रोड पर रविवार दोपहर को एक ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दादी -नाती घायल हो गए।
गोधा थाना क्षेत्र के गांव तालिब नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को उसकी मां शीला देवी अपने 12 वर्षीय नाती नवीन के साथ ई रिक्शा से हरदुआगंज आ रही थीं। जैसे ही ई रिक्शा कासिमपुर रोड पर विधाता भट्ठे के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में शीला देवी व नवीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।